Skip to main content

क्या कम सोने से वज़न घटता है

QUICK BITES

  • वजन घटाने के लिए रात को पर्याप्त नींद लें।
  • पर्याप्त नींद ना लेने पर शरीर में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ जाती है।
  • ग्लूकोज की मात्रा ज्यादा होने पर चर्बी जमा होने लगती है।
  • कम नींद लेने से कार्बाहाइड्रेट युक्त आहार ज्यादा खाना का मन करता है।
  • अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो जानकारों का कहना है कि आपको भरपूर नींद लेनी चाहिए। हाल ही में हुए शोध में पता चला है कि जो लोग हर रात पांच घंटे या उसे कम सोते हैं उनका वजन सात घंटे सोने वालो से ज्यादा होता है।
  • अध्ययन के मुताबिक जो लोग कम सोते हैं और ज्यादा खाते हैं, उनकी ज्यादा ऊर्जा खर्च नहीं होती। जिससे वजन बढ़ने की समस्या होती है। अगर आप अपना वजन नियंत्रित करना चाहते हैं तो कम सोने से कोई फायदा नहीं होगा। पहले के कई शोधों में यह बात साबित नहीं होती कि कम नींद आने से वजन बढ़ता है लेकिन सोने को हमेशा ही हमारी प्राथमिकता में रखा गया है। हमेशा से ही डॉक्टर एक अच्छी नींद की सलाह देते आएं हैं।
  • ज्यादा सोने से घटता है वजन

    पर्याप्त नींद लेने से तनाव का स्तर तो कम होता ही है साथ ही आपके शरीर के हर अंग को आराम भी मिलता है। आप जब तक जागते रहेंगे तब तक आपके अंदर कुछ ना कुछ खाने की इच्छा होती रहेगी जो कि आपके पाचन शक्ति व शरीर के लिए नुकसानदेह है। रिसर्च के मुताबिक जो लोग कम सोते हैं वे ज्यादा से ज्यादा कैलोरी ऊर्जा लेते हैं। इसके साथ ही पर्याप्त नींद नहीं लेने से उनकी ऊर्जा का क्षय भी कम होता है जिससे उनका वजन बढ़ता जाता है। इसके विपरीत जो लोग ज्यादा सोते हैं वे उनकी तुलना में कम कैलोरी उर्जा लेते हैं और सोने में ज्यादा कैलोरी ऊर्जा क्षय करते हैं। अध्ययन कहता है कि अगर इस बात को आम जिंदगी पर लागू किया जाए तो कम सोने पर मोटापे का खतरा बढ़ता है।
  • अपर्याप्त नींद लेने से वजन बढ़ने के साथ कई और समस्याएं हो सकती हैं आइए जानें उनके बारे में।
    • अपर्याप्त नींद से शरीर के कार्बोहाइड्रेट का पूरा प्रयोग नहीं हो पाता और शरीर में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ जाती है जिससे इंसुलिन बढ़ता है और शरीर में चर्बी जमा होने लगती है।   
    • कम सोने से लेप्टिन का लेवल नीचे चला जाता है, जिससे शरीर में कार्बोहाईड्रेट युक्ता आहार खाने की प्रबल इच्छा होती है।
    • अपर्याप्त नींद से हार्मोन की वृद्धि का स्तर घटता है जिससे शरीर में समस्याएं पैदा होती हैं।   
    • भरपूर नींद नहीं लेने से इंसुलिन बनने की प्रक्रिया में रुकावट आती है, जिससे डायबटीज का खतरा बढ़ जाता है।
    • पूरी नींद आपको ब्लड प्रेशर के खतरे से बचा सकती है।
    • कम नींद लेने से हृदय रोग का खतरा बना रहता है।
    • sleep apnea

Comments

Popular posts from this blog

Internet क्या है ? जानिए इन्टरनेट काम कैसे करता है

Internet क्या है आप इसका प्रयोग तो करते ही होंगे लेकिन क्या आपको पता है कि ये क्या चीज है. इंटरनेट कैसे काम करता है. आपको बता दे कि जब आप Whatsapp या Facebook पर Massage Send करते है और हजारो किलोमीटर दूर बैठे आपके Relative आपके Massage को कुछ ही Second में पड़ लेते है ये सब Internet का कमाल है जिसने दुनिया को बहुत छोटा बना दिया है. Internet क्या है इन्टरनेट (international network of computer) मतलब दो या दो से अधिक Computer का आपस में connection होना. आप internet कि मदद से दुनिया कि किसी भी जगह कि जानकारी हासिल कर सकते है. 1969 में जब इंसान ने चाँद पर कदम रखा था तब US के रक्षा कार्यालय ने Advance Research Project Agency यानी ARPA को नियुक्त किया था. उस वक्त चार Computer का नेटवर्क बनाया था जिसमे उन्होंने Data Exchange और Share किया था बाद में इसे कई एजेंसी के साथ जोड़ा गया. धीरे धीरे ये नेटवर्क बढता गया और बाद में ये  आम लोगो के लिए भी open हो गया. इन्टरनेट कि सबसे अच्छी बात ये है कि इन्टरनेट में किसी भी एजेंसी का Control नहीं है. इंडिया में सबसे पहले 15 अगस्त 1995 को सरकार...

पेलाग्रा रोग क्या है लक्षण कारण जांच इलाज बचाव और आहार – What is Pellagra

पेलाग्रा रोग क्या है लक्षण कारण जांच इलाज बचाव और आहार – What is Pellagra Symptoms, Causes, Treatment, prevention and Diet in Hind Pellagra In Hindi पेलाग्रा रोग एक चिकित्सकीय स्थिति है, जो त्वचा रोग, दस्त और डिमेंशिया का कारण बनती है। यह आमतौर पर कुपोषित व्यक्तियों को अधिक प्रभावित करती है इसका मुख्य कारण शरीर में विटामिन बी -3 की कमी है। यह समस्या काफी गंभीर हो सकती है यदि समय पर निदान न किया जाए तो यह मृत्यु का कारण भी बन सकती है। इसके इलाज में कुछ महीनों का समय लग सकता है। हालांकि, मुख्य रूप से विटामिन बी-3 या नियासिन से परिपूर्ण आहार का सेवन इसके इलाज में मदद कर सकता है। अतः आज के इस लेख में आप जानेंगे कि पेलाग्रा (Pellagra) (विटामिन बी 3 की कमी) क्या है, इसके लक्षण, कारण क्या हैं, तथा इसका निदान, इलाज कैसे किया जा सकता है, इसके अतिरिक्त विटामिन बी-3 के आहार के बारे में। पेलाग्रा क्या है – What is pellagra in Hindi पेलाग्रा (Pellagra) एक रोग है, जो विटामिन बी-3, जिसे नियासिन (niacin) भी कहा जाता है, की कमी के कारण होता है। पेलाग्रा रोग मुख्य रूप से डिमेंशिया (d...

घर के हर कोने में ताजा हवा चाहिए तो लगाएं ये पौधे

जगह की कमी के कारण न तो घरों में बगीचे हैं और न ही पार्क में ताजा हवा लेने का समय, ऐसे में घर को ही ताजगी का ईको-फ्रेंडली टच दिया जाए तो। ऐसे कुछ पौधे हैं जिन्हें अगर आप घर में लगाते हैं तो इनसे न सिर्फ घर के हर कोने की खूबसूरती बढ़ सकती है बल्कि हवा को साफ और ताजा रखने में भी इनका बहुत महत्व है। जी हां, हम जानकारी दे रहे हैं घर के कुछ ऐसे एयर प्यूरीफायर पौधों की, जो गर्मियों में आपके घर को फ्रेश लुक देंगे, आपको ताजगी का एहसास देंगे और हवा को साफ करेंगे। जानिए घर के भीतर रखे जाने वाले इन पौधों के बारे में। एलोवेरा बालकनी हो, ड्राइंग रूम हो या फिर कमरे की खिड़की, छोटे से पॉट में लगे एलोवेरा के पौधे को आप घर के हर उस कोने में रख सकते हैं जहां थोड़ी भी धूप आती हो। इसके लिए न ज्यादा तामझाम की जरूरत है और न ही इस पर अधिक समय खर्च करना पड़ता है। यह दिखने में जितना खूबसूरत है उतने ही इसके फायदे भी हैं। यह हवा से बेनजीन और फोर्मलडीहाइड जैसे रसायनों को साफ करने में मदद करता है जिससे घर में ताजा और प्रदूषणरहित हवा आ सके। इसके अलावा, इसके पत्तों का जेल यानी एलोवेरा जेल सेहत और खूबसूरती, दोनों...